वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान पर्यटन या तीर्थयात्रा?
SUBSCRIBE to Support Independent JournalismToday
वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान पर्यटन या तीर्थयात्रा?
Is Commercial Spaceflight Tourism or Pilgrimage? का हिन्दी रूपांतर एवं सम्पादन
~ सोनू बिष्ट
वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान पर्यटन या तीर्थयात्रा?
जुलाई 2021, वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ानों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण महीना है और यहां से सपनों का एक नया युग शुरू हो गया है।
जब से मनुष्य ने यह समझ लिया है कि, पृथ्वी चपटी नहीं है और इसके बाहर एक ब्रह्मांड है, हमारे सपनों ने ऊंची उड़ान भरी हैं।
राइट बंधुओं (Wright brothers) और अन्य कई लोगों की वजह से जिन्होंने, मानव उड़ान को सफल बनाया आज आम आदमी अंतरिक्ष के छोर तक पहुंच रहा है, यह सब कुछ एक उल्लेखनीय यात्रा की तरह है।
'वाणिज्यिक उड़ान' को एक अमीर आदमी की आलीशान कार समझना गलत होगा। हालांकि पैसा वर्तमाम समय मे एक गंभीर विचार करने योग्य मुद्दा है किन्तु, भविष्य में नहीं होगा।
आज अंतरिक्ष में अरबपति है, कल आम आदमी होंगे। 'पैमाने की अर्थव्यवस्थाएं'(economies of scale) टिकट की कीमत निर्धारित करेंगी। जैसे हवाई यात्रा कभी मूल्यवान थी और अब नहीं है।
तो, यह केवल समय की बात है, जब दादियाँ, चाहे वह अमीर हो या मध्यमवर्गीय, अपने पोते-पोतियों के साथ, बस अपनी सीट बेल्ट बांध लेंगी और उन वाहनों में से एक में सवारी करेंगी।
पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की तरह विश्व दृष्टिकोण भी हमेशा के लिए बदल जाता है। विशाल पृथ्वी पर दो स्थान एक दूसरे के करीब दिखते हैं। यह ब्रह्मांड के साथ संभावनाओं के क्षितिज को खोलता है, जो पूरा खुला हुआ है केवल, खोज के लिए ।
हजार कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रयास की गहन सराहना, एक सफल उड़ान के साथ जाने वाली अद्भुत तकनीक, यात्रा के अनोखेपन में और अधिक चीजें जोड़ता है।
'अनुभव' वह चीज़ है जो, अंतरिक्ष यात्रा को सबसे अलग बनाता है। यह न तो भारहीनता है, न ही बूस्टर रॉकेट का बल , आपके सीलबंद कक्ष (कैबिन) के नीचे जो इसे विशेष बनाता है।
'कार्मन रेखा' के ऊपर का जीवन मनुष्य का रूपांतरण कर देता है। यहाँ तक कि, वहाँ ऊपर कुछ पल भी पर्याप्त हैं,पृथ्वी पर जीवन को लेकर दिव्य दृष्टिकोण रखने के लिए।
“
'वाणिज्यिक उड़ान' को एक अमीर आदमी की आलीशान कार समझना गलत होगा
पृथ्वी को इतना छोटा और हम मनुष्यों को ब्रह्मांड प्रणाली का इतना छोटा हिस्सा देखने का विनम्र अनुभव, अंतरिक्ष यात्रा को आध्यात्मिक बनाता है।
अंतरिक्ष यान की खिड़की से पृथ्वी की वक्रता (curvature) का नजारा, कमजोर वातावरण और सुंदर नीला ग्रह इस यात्रा को रहस्यात्मक बना देते है।
अन्य ग्रहों की खोज, हमारे सौर मंडल से परे, बाहर अंतरिक्ष में हमारी यात्रा और फिर उस अनुभव को साझा करने के लिए लौटना, मानव जीवन मे सच होने की संभावना में अगला कदम है।
ऐसे कई अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने, एक बार अंतरिक्ष यात्रा से वापस आकर अपने जीवन के प्रति दृष्टिकोण को बदल दिया है।
उन अरबपतियों के लिए इस सप्ताह में उन्हें अपना पैसा सही जगह पर मिला है। यह लोकोपकारी कार्य के लिए सबसे अच्छा है।
आने वाले दशकों और सदियों में, हम में से हर एक जो गुरुत्वाकर्षण से जकड़ा हुआ है, शून्य गुरुत्व (Gravity) की दिव्य भारहीनता को महसूस करने की आकांक्षा करेगा ।
हमारी दृष्टि में पृथ्वी जो चपटी दिखती है और केवल किताबों में वक्राकार है, वह विज्ञान के तथ्य की साक्षी बनेगी।
वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ानें पर्यटन नहीं हैं। जल्द ही,प्रायोजकों को इस 'अनुपयुक्त नाम' का एहसास होगा। कोई केवल अनुमान ही लगा सकता है कि, ऐसा क्यों? जब तक वे खुद इसका अनुभव नहीं कर लेते।
शायद, इन मनोभावों की व्याख्या करने के लिए अभी तक कोई 'शब्द' नहीं बना है।
हम अभी, इस रास्ते पर केवल नौ दिन पुराने हैं। यह एक यात्रा है जो, एक आम आदमी करेगा, दुनिया के विस्तार को जानने के लिए और उस सबसे छोटे अंश को महसूस करने के लिए जो हम सभी को बनाता है।
जहाज़ आकाश के माध्यम से गहरे नीले विदेशी क्षेत्रों की हवा में तैर सकते हैं, उड़ानें आपको गंतव्य स्थानों पर ले जा सकती हैं, लेकिन रॉकेट (प्रक्षेपात्र) आपको घर लौटा देता है।
“
'अनुभव' वह चीज़ है जो, अंतरिक्ष यात्रा को सबसे अलग बनाता है
अंतरिक्ष में कोई गंतव्य नहीं है, फिर भी, कोई भी उस अपरिभाषित गंतव्य तक की सैर कर सकता है नीले ग्रह को देखकर और उस परम आनंद को पाकर नतमस्तक हो सकता है।
अनंत ब्रह्मांड को देख सकता है, बाहरी अंतरिक्ष की भारहीनता को महसूस कर सकता है और सुरक्षित रूप से घर लौट सकता है। मानव जाति के लिए, हम में से किसी के साथ यह अंतरिक्ष उड़ान, हमारी कल्पना की लंबी यात्रा में एक मील का पत्थर है, जो इस सप्ताह सच हो रहा है।
(जैसा कि अंतरिक्ष यात्रियों - रिचर्ड ब्रैनसन, जेफ बेजोस और उनके सह-यात्रियों द्वारा साझा अनुभव से समझा गया है)
रिचर्ड ब्रैनसन - वर्जिन गेलेक्टिक यूनिटी 22 - अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई 2021 - अधिकतम ऊंचाई 86.1 किलोमीटर
जेफ बेजोस - ब्लू ओरिजिन न्यू शेफर्ड - अंतरिक्ष उड़ान 20 जुलाई 2021 - अधिकतम ऊंचाई 107 किलोमीटर
To Comment: connect@expertx.org
Support Us - It's advertisement free journalism, unbiased, providing high quality researched contents.