अंकेक्षण (ऑडिट) सेवाओं का राष्ट्रीयकरण क्यों होना चाहिए?
SUBSCRIBE to Support Independent JournalismToday
अंकेक्षण (ऑडिट) सेवाओं का राष्ट्रीयकरण क्यों होना चाहिए?
Why Must Audit Services be Nationalized? का हिन्दी रूपांतर एवं सम्पादन
~ सोनू बिष्ट
अंकेक्षण गुणवत्ता एक फर्म द्वारा अनुसरण की जाने वाली वित्तीय प्रक्रियाओं में सेंध का पता लगाने और उन्हें रिपोर्ट करने की संभावना को संदर्भित करती है।
उस परिभाषा के अनुसार, इनका पता लगाने में या इनकी पहचान की रिपोर्ट करने में विफलता अंकेक्षण की खराब गुणवत्ता को दर्शाती है।
तर्क के लिए मूल बात है, अंकेक्षको की पूरी तरह से सही खाता बही प्रदान करने में असमर्थता, विशेष रूप से उन फर्मों के लिए जिन्होंने धोखाधड़ी की है।
हर बार सुर्खियां बटोरने वाली खबरें आने पर अंकेक्षक की तुलना में उनकी ग्राहक फर्मों की भूमिका सवालों के घेरे में आ जाती थी।
अंकेक्षण के पेशे में मुख्य चुनौती फर्म के लेखांकन उपचारों द्वारा संतुलित निर्णय प्रदान करने में अंकेक्षको की स्वतंत्रता है।
“
लेखांकन निर्णय के लिए दो मानदंड है, भौतिकता और निष्पक्षता की अवधारणाएँ
लेखांकन निर्णय के लिए दो मानदंड है भौतिकता और निष्पक्षता की अवधारणाएँ।
एक पेशे के रूप में अंकेक्षण के अभ्यास को निवेशकों को निष्पक्षता के साथ ग्राहक फर्म की भौतिकता के बारे में एक संतुलित निर्णय प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है। उस फैसले में कोई भी कृत्रिम परिवर्तन हितों का टकराव लाएगा।
यह आधिकारिक चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सीधे पुलिसकर्मी को मोटी रकम देने जैसा है।
फर्म के प्रबंधन और लाभ बनाने का प्रयास करने वाले निवेशकों की खुशी से परे वित्तीय विवरण की सच्चाई को बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ, अंकेक्षक की भूमिका कुछ हद तक अर्ध-न्यायिक है।
हालाँकि, जमीनी हकीकत कुछ और ही साबित हुई थी। यह भी समझा जाता है कि, धोखाधड़ी में फंसी बड़ी फर्मों ने अंकेक्षण और परामर्श दोनों के लिए पांच बड़ी अंकेक्षण फर्मों को काम पर रखा था। सबसे बदनाम घटना एनरॉन (Enron) कंपनी की है।
एनरॉन संकट के बाद, 2002 के 'सरबनेस-ऑक्सले अधिनियम' ( SOX) अधिनियम का अंकेक्षण के अभ्यास और अंकेक्षको द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है, अन्यथा हम कंपनियों में धोखाधड़ी के मामले देखते रहेंगे ।
हालांकि, यह दूसरे प्रकार से दिखता है कि, अंकेक्षक अप्रभावी थे। वे न तो फर्मों के वित्तीय परिणामों और न ही उनके जोखिम भरे वित्तीय मॉडल को चुनौती देने में सक्षम थे।
अंकेक्षण का अभ्यास सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए है कि, वित्तीय लेनदेन मानकों के अनुसार दर्ज किए गए हैं या नही, भले ही इसका मतलब नुकसान (बहुत बड़ा) को दर्ज करना ही क्यों ना हो।
उनकी यह जिम्मेदारी नहीं थी कि, वे व्यवसाय की गहराई तक जाए।
अंकेक्षण फर्मों का व्यवसाय मॉडल और फर्मों के साथ उनका शुल्क संबंध, हितों का टकराव तो स्वाभाविक है।
लंबे समय से, अंकेक्षण मानक वित्तीय रिपोर्टों में प्रकटीकरण और घोषणाओं की बॉयलरप्लेट (boilerplate) प्रक्रिया का पालन कर रहे थे।
ये घोषणाएँ अत्यधिक सामान्य और अधिक प्रचलित रही हैं; इसलिए इनसे प्रबंधन के लाभ के दृष्टिकोण से आवश्यक सभी चीजों का पता चलता है। इस प्रकार अंकेक्षको ने सूचना विषमता के कारण एक जोखिम उत्पन्न किया था।
यदि इनका इतिहास दर्ज है तो, सभी प्रमुख कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और हेर-फेर में अंकेक्षको की अप्रभावी भूमिका परिचित सी दिखाई देती है।
जबकि अंकेक्षको को सिद्धांत-आधारित या नियम-आधारित होने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं है और ग्राहक-उन्मुख अंकेक्षक होने के लिए पृथक प्रोत्साहन हैं।
“
अंकेक्षको को सिद्धांत-आधारित या नियम-आधारित होने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं है
दूसरी ओर, अंकेक्षण फर्म का राजस्व एक ही ग्राहक को प्रदान की गई अंकेक्षण और गैर-अंकेक्षण सेवाओं पर आधारित होता है। सेवाएँ केवल खाता अंकेक्षण के एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं।
इसलिए अंकेक्षक प्रबंधित कमाई को संभालने के बदले में ग्राहक से अधिक व्यवसाय और सेवा शुल्क प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा, यदि कोई अंकेक्षण फर्मों के व्यापार मॉडल और वित्तीय प्रणाली में शुल्क संबंध की समीक्षा करता है तो, हितों का टकराव स्वाभाविक है।
यह आधिकारिक चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पुलिसकर्मी को सीधे भुगतान करने जैसा है। स्थिति को प्रभावित करना और हेर-फेर करना बहुत आसान है, खासकर अगर पुलिसकर्मी ग्राहक से बार-बार व्यापार की इच्छा रखता है।
यदि उसकी आजीविका उस शुल्क पर निर्भर करती है तो, यह हितों के टकराव को बढ़ावा देने के लिए एक स्पष्ट और उकसाने वाला प्रोत्साहन है।
जैसे कि, पहले चर्चा की गई है, यह ग्राहक के व्यावसायिक अवसर को खोने के परिणाम के बिना लेखांकन प्रणाली में सेंध का पता लगाने और रिपोर्ट करने की क्षमता है।
अंकेक्षक की स्वतंत्रता, अंकेक्षण के पेशे की सफलता की कुंजी और समग्र रूप से बाजार जोखिम को नियंत्रित रखता है। अतः, व्यवसाय का वह मॉडल जिसमें अंकेक्षक ईमानदारी और स्वतंत्रता के साथ एक लाभदायक पेशे के रूप में अस्तित्व में रहते हैं,बहुत जरूरी है।
यूके (UK) में, चयन समिति ने पाया है कि, एफटीएसई (FTSE) 100 कंपनियों ने दशकों से अपने अंकेक्षको को नहीं बदला है, और इन एफटीएसई (FTSE) 100 कंपनियों में से 99% में केवल चार बड़ी अंकेक्षण फर्में (company) थीं।
“
एफटीएसई (FTSE) 100 कंपनियों ने दशकों से अपने अंकेक्षको को नहीं बदला है
एक उपाय के रूप में, यदि अंकेक्षण सेवाओं का राष्ट्रीयकरण किया जाता है और कॉर्पोरेट करों के एक साझा पूल द्वारा भुगतान किया जाता है तो, अंकेक्षण सेवाएँ स्वतंत्र होंगी।
उच्च संभावना के साथ अखंडता सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी व्यापक प्रणाली के हितों के टकराव का सफाया कर दिया जाएगा। फर्में अधिक सुरक्षित होंगी और शेयरधारकों को और भी अधिक संरक्षित किया जाएगा।
To Comment: connect@expertx.org
Support Us - It's advertisement free journalism, unbiased, providing high quality researched contents.