क्या आपके पास एक कॅरियर है या नौकरी?
9 कारण
क्या आपके पास एक कॅरियर है या नौकरी?
9 कारण
Do you have a Career or a Job? 9 Points का हिन्दी रूपांतर एवं सम्पादन
~ सोनू बिष्ट
पहले औद्योगिक युग के समय में, लोगों को बारंबारी किए जाने वाले कार्यों को करने के लिए नियुक्त किया जाता था। जैसे कि, कोयले की खुदाई के लिए जमीन में गहरा गड्ढा बनाना या वाहन समानुक्रम उत्पादन (असेंबली लाइन) पर काम करना। इस तरह के काम आज भी जारी है और उन्हें कहा जाता है "नौकरी"।
समय बहुत तेजी से बदल रहा है। दुनिया विचारों के लिए अब अधिक खुली हुई है; इसलिए लोग आकांक्षा कर सकते हैं और अपनी महत्वाकांक्षाओं पर काम भी कर सकते हैं।
कम से कम वे चुनौतियों का सामना करने के बारे में सोच तो सकते हैं, बड़े सपने देख सकते हैं और अपने कॅरियर जीवन के लिए एक दूरदर्शिता (विज़न) रख सकते हैं।
किंतु, चमकीले उपभोक्तावाद, तुलना और दिखावा करने वाली शोरगुल से भरी इस दुनिया में जीवन के लक्ष्य को खो देना आसान है। दुर्भाग्य से, केवल अर्थशास्त्र ही समाज में व्यक्ति की भूमिका को परिभाषित कर रहा है।
कोई भी इस तथ्य से इंकार नहीं कर सकता कि, "पैसा" वर्तमान समय मे सफलता के लिए एक आवश्यक परिभाषित कारक है। गरीबी और अवसरों की कमी से त्रस्त देशों में यह और भी अधिक आवश्यक है।
अतः, स्वाभाविक रूप से, लोग किसी भी अवसर को हाथ से जाने नही देना चाहते हैं जो कि, उन्हें आर्थिक लाभ देता है।
नौकरी और कॅरियर के बीच की सीमा रेखा को ये सम्मोहक कारक, बेहद धुंधला बना देते हैं। लोग संभवतः सोच सकते हैं कि, वे एक 'कॅरियर' मे है किंतु, अनजाने में वे एक 'नौकरी' में हैं। यह किसी के भी साथ हो सकता है, जो की हम में से कई लोगों के साथ होता भी है।
किसी भी रोजगार को चुनने से पहले या जीवन का कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, व्यक्ति को पेशे और नौकरी के बीच के अंतर को अवश्य समझना चाहिए। अतः, कॅरियर जीवन पथ पर समय-समय पर जांच करते रहना बहुत ज़रूरी है।
1. कार्य की प्रकृति
एक नौकरी को आम तौर पर एक बारंबारी वाला कार्य माना जाता है जो, भुगतान के बदले में पूरा होता है। अतः, नौकरी रखने की प्रेरणा आम तौर पर बाहरी होती है, जैसे मूल मासिक खर्चों का भुगतान करने में सक्षम होना।
एक बहुत बढ़िया नौकरी एक उच्च वेतन और आकर्षक पद देती है किंतु, आमतौर पर यह कम अवसरों के साथ एक नियंत्रित नियत कार्य होता है।
यह एक ऐसी जगह है जहां, वर्तमान में दुनिया संचालित होती दिख रही है।
आत्मनिरीक्षण - यदि रोज़गार के लिए आपका मकसद केवल पैसा है तो, एक और सार्थक और दीर्घकालिक लक्ष्य खोजने का प्रयास करें।
“
कॅरियर की श्रृंखला व्यक्तिगत स्वतंत्रता और बौद्धिक विकास के लिए अधिक अवसर प्रदान करती हैं
2. प्रेरणा
नौकरी और कॅरियर के बीच विभेदन आम तौर पर प्रेरणा में से एक होता है: नौकरी कुछ ऐसा है जो लोग पैसे कमाने या भोजन और आश्रय खरीदने के लिए करते हैं। इसके विपरीत, पेशा कुछ ऐसा है जिसे लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए करते हैं।
जीवन के लक्ष्यों से मेल खाने वाले दूर भविष्य तक में स्वयं की दूरदर्शिता रखने से प्रेरणा दैनिक रूप से ऊँची रह सकती है। अतः, लोगों के पास एक कारण होना चाहिए कि, वे आज जो काम कर रहे वह क्यों कर रहे हैं।
आत्मनिरीक्षण - यदि आपका कोई सपना है और आप प्रतिदिन उसके प्रति प्रतिबद्ध हैं तो, आप सही रास्ते पर हैं। यदि नहीं, तो कुछ और तलाश करें।
3. विकास
कॅरियर अधिक विकास के अवसर प्रदान करता हैं। उदाहरण के लिए, प्रबंधन के पेशे में आमतौर पर दूसरे दर्जे के या उन्नतिशीलता के अवसर प्रदान होते है। फलस्वरुप, कॅरियर, नौकरियों की तुलना में उच्च वेतन और अधिक संतृप्ति के साथ आता है।
संक्षेप में, एक कॅरियर भविष्य के विकास के लिए वास्तविक दूरदर्शिता लाता है जबकि, एक नौकरी आशा की झूठी भावना प्रदान करती है।
आत्मनिरीक्षण - यदि आपका काम आपको अपने चुने हुए क्षेत्रों के प्रत्येक भाग में या उच्चतर की ओर स्थानांतरण की अनुमति देता है तो, आप सही कॅरियर जीवन पथ पर हैं। यदि नहीं, तो दुर्भाग्य से आप अपनी नौकरी में फंस गए हैं।
4. भविष्य
तेजी से बदलती दुनिया में नवीनतम रुझानों के साथ बने रहना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भविष्य के जोखिमों और अवसरों की योजना बनाना भी जटिल है।
नौकरियां जो एक समय में सुरक्षित लगती थीं वही अब रातोंरात गायब हो सकती हैं, और यदि पैसा ही एकमात्र लक्ष्य है तो, श्रम बाजार भीड़भाड़ वाला हो जाता है। यह नवीनता को आकर्षित करता है और इसलिए इसमें जोखिम है। ऐसे में यह काम कभी भी अप्रचलित हो सकता है।
टेलर सेवा? का उपयोग करने के लिए आप कितनी बार बैंक गए हैं? बैंक टेलर (गणक) एक समय में बढ़िया नौकरी करने वालों में से थे। सभी बैंक उनसे भरे हुए थे।
इसलिए, यह कुछ दशकों तक चला जब तक कि, एटीएम (ATM) और इंटरनेट बैंकिंग (Internet banking) ने उनमें से अधिकांश को बदल नहीं दिया।
खान मज़दूर, दर्जी, बढ़ई, रेलवे संकेतक मास्टर, घड़ी बनाने वाला, मोची, टेलीफोन लाइनमैन, सिनेमा प्रोजेक्शनिस्ट आदि अप्रचलित हैं।
इसी तरह, मानव संसाधन कर्मी, लेखाकार, भूमि भवन् अभिकर्ता (रियल एस्टेट एजेंट), दुकान सहायक, यात्रा अभिकर्ता (ट्रैवल एजेंट), कार्यालय लिपिक और यातायात पुलिस तेजी से घट रही नौकरियां है और जल्द ही अप्रचलित हो सकती हैं।
हालांकि, कॅरियर की श्रृंखला (careers) इनसे अलग हैं। उनके पास लंबी अवधि के लक्ष्य हैं और क्षमता का उपयोग करके वे 'पूर्ति सिद्धांत' के आधार पर अधिक स्थिरता प्रदान करते हैं।
आत्मनिरीक्षण- आज, आपके आंकलन में, यदि आपको संदेह है कि, तकनीक आपके काम का स्थान ले सकती है, तो आप एक अस्थिर रोज़गार पर बैठे हुए हैं।
5. महत्वाकांक्षा
कॅरियर एक दीर्घकालिक वचनबद्धता है जो व्यक्ति स्वयं के लिए उठाता है। यह विकास के लिए कई विकल्पों के साथ आ सकता है या नहीं भी आ सकता, किंतु, यह कुछ चुनौतीपूर्ण करने की ज़बरदस्त इच्छा से प्रेरित है।
कॅरियर की श्रृंखला व्यक्तिगत स्वतंत्रता और बौद्धिक विकास के लिए अधिक अवसर प्रदान करती हैं। ये हमेशा आकर्षक भी होती हैं।
संक्षेप में, कॅरियर हमेशा एक महत्वाकांक्षी उपक्रम होता है।
आत्मनिरीक्षण - यदि आपके पास कोई ऐसा लक्ष्य नहीं जिसके आप आकांक्षी है तो, पूरी संभावना है कि, आप एक नौकरी में फंस जाएंगे। अतः, अपने कॅरियर को शुरु करने के लिए वह जोश जगाना महत्वपूर्ण है, वरना हो सकता है कि, जल्द ही सब समाप्त हो जाए।
“
कॅरियर का पथ एक व्यक्तिगत यात्रा है जो, किसी के 'उद्देश्य' को आगे की ओर ले जाती है
6. शिक्षा
कॅरियर की श्रृंखला में आवश्यक रूप से उन्नत शिक्षा द्वारा संचालित कार्य विभेदन शामिल है। नौकरियां में ऐसा नहीं हैं।
उदाहरण के लिए, एक चिकित्सा संबंधी कॅरियर के लिए आमतौर पर चिकित्सीय विद्यालय से पढ़ाई पूरा करने की आवश्यकता होती है।
जबकि, वकालत के कॅरियर के लिए कानून की पढ़ाई करवाने वाले स्कूल से पढ़ाई को पूरा करने की आवश्यकता होती है। अतिरिक्त शिक्षा एक विभेदन बनाने के लिए कौशल श्रेणियां प्रदान करती है।
उच्च अध्ययन से प्राप्त कौशल एक आवश्यक शर्त नहीं है, किन्तु, यह निश्चित रूप से अपने पेशे के पाठ्यक्रम को करते हुए उसमें विश्वसनीयता की पेशकश प्रदान करने में मदद करता है।
इसके अलावा, यह खुद को भीड़ से अलग करता है। फिर भी, यहां पर एक जोखिम है।
यदि बहुत से लोग समरूप उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं तो, यह अधिक भीड़ वाली जगह बन सकती है। विभेदन तब कमज़ोर हो जाता है।
इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं भारत के इंजीनियर, डॉक्टर और प्रबंधन स्नातक जिनमें से लाखों भारतीय सड़कों पर दौड़भाग कर रहे हैं, किसी व्यक्ति के लिए इन क्षेत्रों में कॅरियर को खोजना मुश्किल है।
अतः इसके बजाय, यदि उनके पास एक बढ़िया नौकरी है तो, वे उसे कर रहे हैं।
उच्च शिक्षा से ऊपर पेशा बनाने के लिए किसी को इस नौकरी की भीड़ से खुद को मुक्त करना होगा, किन्तु, इसके साथ ही उसके पास सफलता की प्रबल इच्छा का लक्ष्य होना चाहिए।
आत्मनिरीक्षण - यदि आपको किसी अन्य कर्मचारी से एक जटिल परिवर्तन के बिना आसानी से बदला जा सकता है तो, आपका काम विभेदित नहीं होता और आपकी नौकरी छूटने की कगार पर है।
7. स्वायत्तता ( व्यक्तिगत स्वतंत्रता)
यद्यपि यह संभव है कि, किसी के पास अपने चुने हुए पेशे के क्षेत्र में ही नौकरी हो, जैसे डॉक्टर या शिक्षक के रूप में काम करना, किंतु, कई नौकरियां किसी के पेशे के लक्ष्यों से संबंधित नहीं होती हैं।
परिणामस्वरूप, लोग मौद्रिक लाभ का या प्रसिद्धि का आनंद ले सकते हैं, किंतु, यात्रा के अंत में यह संतुष्टिदायक नहीं हो सकता है।
दुर्भाग्य से, हम में से अधिकांश इस श्रेणी में आते हैं।
आत्मनिरीक्षण - यदि कोई नियोक्ता आपके काम का निर्धारण करता है तो, यह एक नौकरी है। हालांकि, अगर आप नौकरी करते हुए भी अपना काम चुनते हैं तो, यह एक पेशा है।
8. उद्देश्य
एक कॅरियर दृढ़तापूर्वक 'उद्देश्य' और 'उपलब्धि' की भावना से जुड़ा हुआ है। किसी के पेशे का प्रतिफल दुनिया के लिए मूल्यवान माना जाता है जो, सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाने में मदद करता है।
कॅरियर को परिभाषित करने के लिए एक 'उद्देश्य' आवश्यक है; कॅरियर का पथ एक व्यक्तिगत यात्रा है जो, किसी के 'उद्देश्य' को आगे की ओर ले जाती है। दो लोगों की व्यक्तिगत यात्राओं की तुलना नहीं की जा सकती।
अक्सर लोग अनजाने में एक ही कॅरियर में कार्यरत दो लोगों की तुलना करने की गलती करते हैं। कई कारण है जो, लोगों को इस आदत के लिए बाध्य करते हैं।
एक कॅरियर का मार्ग कई धाराओं, उद्योग क्षेत्रों या रुचि के एक ही क्षेत्र की ओर हो सकता है।
उदाहरण के लिए, कई राजनेता वकील हैं। यह एक प्रवृत्ति है जिसे, दुनिया के कई देशों में देखा जा सकता है। अंततः ये लोग एक उच्च उद्देश्य के लिए विधायक बनना चाहते हैं।
उसी तरह से, कई अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष तक पहुँचने के लिए विभिन्न क्षेत्रों को पार करते है। दूसरी ओर, बहुत से लोग अपनी एकमात्र रुचि के क्षेत्र में गंभीरता से कार्यरत हैं, जैसे कि,पत्रकार या वैज्ञानिक, जो सिर्फ एक ही क्षेत्र में कार्यरत हैं, केवल इसलिए ताकि उस क्षेत्र में अपना मूल्यवान योगदान दे सके।
यह अलग बात है यदि, लोग अपने कॅरियर का अनुसरण करते हुए उसमें कुछ उल्लेखनीय हासिल नहीं कर पाते हैं। सफलता कई कारकों का एक अभिसरण है। इसके बजाय, एक उच्च उद्देश्य की निरंतर उपस्थिति ही कॅरियर का अनुसरण करते समय वह सब है जो मायने रखता है।
आत्मनिरीक्षण - आपके काम का किसी क्षेत्र को किए हुए बहुमूल्य योगदान का आकलन करें। वास्तव में, यह बहुत सारे होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो, अपने काम को फिर से परिभाषित करें।
9. नौकरी के प्रभाव
यह एक दुखद सच्चाई है कि, आज कई नौकरियां तरक़्क़ी के बहुत कम अवसर देती हैं क्योंकि, व्यवसाय निर्विवाद नौकरी विवरणों का पालन कर रहे हैं।
यह प्रतिबंध अक्सर काम पर रखने के पीछे की प्रेरणा के कारण होता है क्योंकि, सभी क्षेत्र विशेषीकृत हो गए हैं, जिनके लिए विशेष कौशल की आवश्यकता होती है।
कभी-कभी, अनुभव प्राप्त करने में वर्षों और विशेषज्ञ बनने में दशकों लग सकते है। अतः नियोक्ता नौकरी के विवरण से परे किसी भी नियत कार्य को हतोत्साहित (रोकने की कोशिश) करता है।
कॅरियर का अनुसरण करते समय यह स्थिति समान नहीं है। किसी भी अतिरिक्त योगदान की सराहना की जाती है और नियोक्ता या समाज द्वारा पुरस्कृत भी किया जाता है।
यह संयम बनाये रखना किसी व्यक्ति के लिए अत्यधिक निराशाजनक हो सकता है क्योंकि, तरक़्क़ी का कोई अवसर न होने पर प्रेरणा बनाए रखना कठिन हो सकता है।
आर्थिक पक्ष में, ज़रूरतें पूरी करना भी समस्यात्मक हो सकता है जब नौकरियां भविष्य के लिए बहुत कम धन की बचत करने की अनुमति देती हैं। फिर, यह हताशा और मायूसी की भावना पैदा कर सकता है।
अगर नौकरी में अत्यधिक वेतन दिया जाता है, तब भी, यह बदतर है क्योंकि, यह एक फंस जाने की भावना पैदा कर सकता है।
अच्छी वेतन वाली नौकरी छोड़ना बहुत ही मुश्किल हो जाता है चाहे वह भविष्य के विकास की कोई उम्मीद नहीं देती। इसके परिणामस्वरूप, लोग काम में वास्तविक रुचि होने के बजाय मजबूरी में नौकरी में बने रहेंगे।
अत्यधिक भुगतान वाली नौकरियों का एक और दुष्प्रभाव होता है। यह गर्व की झूठी भावना की ओर ले जाती है जो, लंबे समय में व्यक्ति की पूर्ण संतुष्टि की भावना को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
आत्मनिरीक्षण - यदि आप अपने क्षेत्र में अतिरिक्त पहल करने से हतोत्साहित महसूस करते हैं तो, आप अपनी नौकरी में अटके हुए हैं और यह समय है 'नियोक्ता' बदलने का।
Other Articles
Did Western Medical Science Fail?
How to Harness the Power in these Dim Times?
Is India’s Economic Ladder on a Wrong Wall?
Taking on China – Indian Challenges
British Border Bungling and BREXIT
When Health Care System Failed – others Thrived.
3 Killer Diseases in Indian Banking System
Work from Home - Forced Reality
Why Learning Presentation Skills is a Waste of Time?
Is Social Justice Theoretical?
Will Central Vista fit 21st Century India?
Why Must Audit Services be Nationalized?
To Comment: connect@expertx.org
Support Us - It's advertisement free journalism, unbiased, providing high quality researched contents.